पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो वायरल होने से राज्य की सियासत गरमा गई है। फूड प्रोसेसिंग और बागबानी मंत्री फौजा सिंह सरारी का पांच मिनट 36 सेकंड का ये एक कथित ऑडियो सौदेबाजी का है। मामला सामने आते ही कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने मंत्री को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
ऑडियो क्लिप में फौजा सिंह सरारी अपने पूर्व सहयोगी तरसेम लाल कपूर से कथित तौर पर खाद्यान्न परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों की मदद से ‘जाल’ में फंसाने के तरीकों की चर्चा कर रहे हैं ताकि उनसे बाद में पैसे मांग जा सके। कैबिनेट मंत्री ने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया और कपूर पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दावा किया।
पंचायत सचिव जरनैल सिंह को पंजाब पुलिस ने रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि कपूर के रिश्तेदार जॉनी के खिलाफ निजी कार पर राष्ट्रीय ध्वज के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया था। सरारी ने कहा कि कपूर चाहते थे कि वह जॉनी की रिहाई में मदद करें लेकिन उन्होंने इसमें सहायता से इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें फंसाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



