पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘ फुंका कारतूस’ करार दिया। सिद्धू ने यह टिप्पणी अमरिंदर के इस दावे पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार में पूर्व क्रिकेटर को वापस लेने के लिए पाकिस्तान से अनुरोध आया था।
सिद्धू को अपनी सरकार में वापस रख सकते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शुक्रगुजार होंगे
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी नयी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि उनसे कहा गया था कि अगर वह सिद्धू को अपनी सरकार में वापस रख सकते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रगुजार होंगे।
“फुंका कारतूस”
अमरिंदर सिंह जब राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे थे तब उन्होंने सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के तौर पर उनकी नियुक्ति का भी विरोध किया था। पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘फुंका कारतूस’’करार दिया एवं आगे कुछ और टिप्पणी करने से इंकार किया।
सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि उसने मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए कथित तौर पर कराए गए सर्वेक्षण में ‘‘घोटाला’किया है। सिद्धू के साथ मौजूद कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि अगले संवाददाता सम्मेलन में वे पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर अपना जवाब देंगे।


Download Android App
Download iOS App



