Punjab: जल्द खुलेगी CM आवास के सामने वाली बंद पड़ी सड़क, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Summary :

Punjab News: चंडीगढ़ की वो सड़क जो बेअंत सिंह के पंजाब मुख्यमंत्री रहते आम लोगों के लिए बंद की गई थी, उसे खोलने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। सुरक्षा कारणों से दशकों से यह सड़क आम लोगों के लिए बंद थी। अब इसे सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच 1 मई से खोलने के लिए व्यवस्था करने का हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के SSP व DGP को आदेश दिया है। Highlights CM आवास के सामने वाली खुलेगी दशकों से बंद पड़ी थी सड़क पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला दसकों से बंद थी सड़क चंडीगढ़ की वो सड़क…

Punjab News

Punjab News: चंडीगढ़ की वो सड़क जो बेअंत सिंह के पंजाब मुख्यमंत्री रहते आम लोगों के लिए बंद की गई थी, उसे खोलने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। सुरक्षा कारणों से दशकों से यह सड़क आम लोगों के लिए बंद थी। अब इसे सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच 1 मई से खोलने के लिए व्यवस्था करने का हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के SSP व DGP को आदेश दिया है।

Highlights

  • CM आवास के सामने वाली खुलेगी
  • दशकों से बंद पड़ी थी सड़क
  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

दसकों से बंद थी सड़क

चंडीगढ़ की वो सड़क जो बेअंत सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री रहते आम लोगों के लिए बंद की गई थी, उसे खोलने का पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। बता दें, सुरक्षा कारणों से दशकों से यह सड़क आम लोगों के लिए बंद थी। अब इसे सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच 1 मई से खोलने के लिए व्यवस्था करने का हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एसएसपी व डीजीपी को आदेश दिया है। पिछली सुनवाई पर आम लोगों के लिए सड़क बंद करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व यूटी प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया था। सुरक्षा कारणों की दलील पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब सरकार से पूछा था कि जब हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बाहर का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है तो पंजाब के लिए अलग प्रावधान क्यों किया गया है।

 

हाईकोर्ट में लिया गया फैसला

पिछली सुनवाई पर आम लोगों के लिए सड़क बंद करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व यूटी प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया था। सुरक्षा कारणों की दलील पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब सरकार से पूछा था कि जब हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बाहर का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है तो पंजाब के लिए अलग प्रावधान क्यों किया गया है।

आम लोगों के लिए खोली जाएगी सड़क

हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे आम सड़क को आम लोगों के लिए बंद किया जा सकता है जबकि हरियाणा सीएम आवास के सामने का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है। पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के सामने तो 100 फुट की ग्रीन बेल्ट भी मौजूद है बावजूद इसके सड़क बंद करना कैसे ठीक है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan