पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने मंगलवार को आप पर तंज कसते हुए कहा कि इसे कहते हैं ‘रिबॉक’ दिखाकर ‘रिबुक’ पकड़ना।
श्री वडिंग ने ट््वीट में कुछ सवाल उठाया कि पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी क्या श्री केजरीवाल के दरबार में हाजरी लगायेंगे? क्या भगवंत मान केवल नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं। इसे कहते हैं रिबॉक दिखाकर रिबुक पकड़ना। उन्होंने कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, विद्युत सचिव और पंजाब विद्युत निगम के अधिकारी आदि की श्री केजरीवाल से बैठक हुई है जिसमें श्री मान उपस्थित नहीं थे। आज श्री मान दिल्ली में श्री केजरीवाल से मिलने जा रहे हैं।
उधर, कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस पर शायराना अंदात्र में कटाक्ष किया है। उन्होंने ट््वीट किया, ‘‘ चलने दो आंधियाँ हकीकत की, न जाने कौन से झोंके से बहरूपियों के मुखौटे उड़ जाएं।’’ उन्होंने लिखा है कि पंजाब के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को श्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में बुलाया। यह ‘असल’ मुख्यमंत्री और दिल्ली के रिमोट कंट्रोल को बेनकाब करता है। यह संघवाद का उल्लंघन है और पंजाब के गौरव का अपमान भी। दोनों (श्री मान और श्री केजरीवाल) स्पष्टीकरण दें।


Download Android App
Download iOS App



