लुधियाना-मानसा : मां-बोली सत्कार कमेटी के प्रधान लक्खा सिधाना को मानसा के जूनिर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक जी.जी.एस आदर्श स्कूल साहनेवाली के वाद-विवाद के चलते बीती 15 सितंबर को प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसीपल और स्कूली अध्यापिकों को स्कूल के अदंर जबरी बंद कर दिया था।
पुलिस ने धरने की अगुवाई कर रहे लक्खा सिधाना समेत 40 अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने गिरफतारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य दोषी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएंगा। उधर स्कूल बंद होने के कारण 1675 बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
बीएसएफ के कांस्टेबल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों स्कूल प्रमुख, स्टाफ और बच्चों के बीच चल रहा विवाद उस वक्त गरमा गया था जब मातृभाषा सत्कार समिति के नेता लक्खा सिधाना, इंकलाब जिंदाबाद के बाबा दविन्दर सिंह, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के कामरेड अमरीक समाओ, सीपीआई के कृष्ण चौहान, मेडिकल प्रैक्टिशनर के अंग्रेज सिंह आदि ने डीसी को स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा स्टाफ, बच्चों व मातृभाषा प्रति किए जा रहे बुरे व्यवहार पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
बता दें कि जीजीएस स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा स्कूल के बाहर रोष धरना लगा रहे स्टाफ के कुछ अध्यापक व नॉन टीचिंग स्टाफ के लोग, छात्रों के अभिभावक व विभिन्न संघर्षशील संगठनों के नेताओं पर पुलिस केस दर्ज करवा दिया था।


Download Android App
Download iOS App



