लुधियाना : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब इन्हें लुधियाना स्थित घनी आबादी बस्ती अब्दुल्लापुर मेन मार्केट के पास रहने वाले युवक राकेश कुमार को जबरन अगवा करके, पहले पिस्तौल की नोक पर उसे अल्फनंगा करके में वीडियो बनाई और कुख्यात गैंगस्टर गौरू बच्चा को पैमेंट करने की धमकी देते हुए अलग-अलग जगह से मैचों पर सट्टा लगवाया और जब वह हार गया तो फिर धुनाई करते हुए उससे साढ़े पांच लाख रूपये की नगदी व सोने के गहने छीन कर फरार हो गए।
इस संबंधी आयोजित पत्रकार सममेलन में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने बताया कि पुलिस थाना सदर के पास राकेश कुमार नामक युवक ने शिकायत दर्ज करवाई कि कल सुबह उसे गगनदीप सिंह उर्फ राजू शहंशाह का फोन आया कि वह अपनी पैमेंट ले जाये और मैच पर आवाज लगा दे। जब वह दुगरी पैट्रोल पंप पर अपनी कार से पहुंचा तो वहां पर पहले से ही सुनील कुमार निवासी प्रीत नगर शिमलापुरी व ललित कुमार निवासी गोल्ड एवेन्यू दुगरी खड़े थे तथा मेरी गाड़ी में धक्के से बैठक कर राजिंदर सिंह उर्फ लड्डू निवासी जीके विहार धांधरा रोड ले गए तो लड्डू के मकान में गगनदीप सिंह उर्फ राजू शहंशाह, रांजिदर सिंह लड्डू, बन्नी व अन्य चार पांच अज्ञात लोग बैठे थे। बन्नी मुझे कहने लगा कि तेरे कारण शहंशाह सौ पेटियां हार गया है।
इसने गोरू बच्चे को पैमेंट करनी है, पैसे का इंतजाम कर। मेरे इंकार करने पर इन्होंने मेरी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया तथा मैंने डरते हुए रिंकू नारंग के जरिये विक्की जगराओं व धालीवाल के पास बंगला प्रीमियम मैच पर 20-20 पेटी लगा दी तथा राणे के जरिये चालीस पेटी मनी के पास लगवा दी। जब यह मैच में पेटियां हार गए तो यह मेरी मारपीट करते हुए मेरे कपड़े उतार कर मेरी वीडियो बनाने लगे तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर डरते हुए मैंने अपनी पत्नि को फोन करके साढ़े तीन लाख रूपये मंगवा कर दिए।
इन्होंने मेरी गाड़ी में पड़ी दो लाख रूपये की नकदी व मेरे पहनी हुई सोने की अंगुठियां व एक सोने की चेन उतार ली और बारी-बारी करके सभी फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार रंजिश यही थी कि अमन खन्ना, महाजन चंडीगढिया, विक्की जगराओं, संदीप धालीवाल लुधियाना, प्रिंस मक्कड, रिंकू नारंग और मनी गगनेजा, सुमित राणा व कुछ अन्य व्यक्ति क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने का काम करते है। राजू शहंनशाह, रिंकी व अन्य बाकी व्यक्तियों के जरिये व्यक्तियों के जरिये सट्टा लगाते है तथा इसमें काफी रकम हार चुके है।
उस नुकसान को पूरा करने के लिए राजू शंहशाह ने रिंकी का इस्तेमाल किया। राजू शहंशाह व उसके साथ के व्यक्तियों ने रिंकी को धक्के में लिया कर हथियारों की नोक पर धक्के से वसूली की है जिस पर गगनदीप सिंह उर्फ राजू शहंशाह, सुनील कुमार, राजिंदर कुमार उर्फ लड्डू, ललित कुमार व बन्नी सहित चार-पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके सुनील कुमार, ललित कुमार, गगनदीप सिंह उर्फ राजू शहंशाह व राजिंदर सिंह को गिरफतार किया है। जबकि बन्नी फरार है। इनके कब्जे से गगनदीप शहंशाह को 1 लाख 76 हजार रूपये व राजिंदर लड्डू से 28 हजार रूपये सहित एक जिंदा लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर सहित 18 जिंदा रौंद बरामद किये है।लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



