पंजाब पुलिस ने किया आतंकी मॉडयूल का भंडाफोड़ , स्वतंत्रता दिवस पर खतरे को किया विफल

Summary :

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि तीन हथगोले, एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), दो पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए गए। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
घटना को लेकर पंजाब पुलिस ने किया ट्वीट

पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से बड़े आतंकी खतरे को विफल किया और पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। कनाडा के अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया के गुरजंत सिंह से जुड़े मॉड्यूल के चार सदस्य गिरफ्तार।’’

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
पंजाब पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘तीन हथगोले (पी-86), एक आईईडी और दो पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए गए।’’ स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
 

Desk Team