स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CAPFऔर 1082 पुलिसकर्मी वीरता सेवा के लिए पदक से सम्मानित

Summary :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य बलों के कुल 1,082 पुलिसकर्मियों को वीरता समेत सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य बलों के कुल 1,082 पुलिसकर्मियों को वीरता समेत सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा कि 347 पुलिस पदक वीरता के लिए, विशिष्ट सेवा के लिए 87 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिस पदक प्रदान किए गए।
नक्सल हिंसा प्रभावित स्थानों में वीरता का प्रदर्शन
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि वीरता के लिए 347 पदक में से 204 कर्मियों को जम्मू कश्मीर में वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए, 80 पुलिसकर्मियों को वामपंथी चरमपंथ या नक्सल हिंसा प्रभावित स्थानों में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए तथा 14 पुलिसकर्मियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में बहादुरी का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया।
 पुलिस बलों में से 42 वीरता पदक महाराष्ट्र को दिए 
इस बार सबसे ज्यादा 109 वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को मिले। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस को 108, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 19 तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को छह-छह पदक मिले।राज्य के पुलिस बलों में से 42 वीरता पदक महाराष्ट्र को दिए गए।

Desk Team