पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ‘बेकार दलबदलू’ बताया जो जिस भी पार्टी में शामिल होते हैं उसके लिए ‘बोझ’ बन जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम मान ने अलग-अलग सरकारी विभागों में 457 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
- CM मान ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना
- सिद्धू पार्टी में शामिल होते हैं उसके लिए ‘बोझ’ बन जाते है- CM मान
- आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया
आर्थिक प्रगति में अभिन्न अंग बनाने के लिए ठोस प्रयास- मान
बता दें सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में अभिन्न अंग बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक सामान्य परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता जो मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दैवीय अधिकार है, वे यह बात हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को ‘कुशलतापूर्वक’ चला रहा है।
Navjot Sidhu के BJP में की हो रही चर्चाएं
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू की बीजेपी में वापसी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी बीच सोमवार को सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। 10 सेकंड के इस वीडियो में सिद्धू कह रहे हैं कि हमारी अफवाहों का धुंआ वहां से उठता है गुरु, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है। उनका इशारा किस ओर था, ये स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नही जा सकता।


Download Android App
Download iOS App






