पंजाब में संगरूर के एक गांव में बोरवेल में फंसे 2 साल के बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम का अभियान जारी है। बच्चा 150 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे फतेहवीर सिंह के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बच्चा गुरुवार को बोरवेल में गिरा था।
विशेषज्ञता की कमी और तकनीकी अड़चनों के चलते बचाव अभियान में एक के बाद एक बाधा आती गई जिसके चलते देरी हुई है। विशेष टीमें दिन-रात काम कर रही हैं और बोरवेल के समानांतर एक सुरंग खोदी गई है। बोरवेल में बच्चा 115 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है।

आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम और एम्बुलेंस घटनास्थल पर तैनात है। घटना के लगभग 40 घंटे बाद शनिवार को सुबह पांच बजे बच्चे के शरीर में हलचल देखी गई। उसके बाद उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।
बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है और बच्चे की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कैमरा का उपयोग किया जा रहा है। बच्चे की मां गगनदीप कौर के मुताबिक, वह 9 जून को शाम चार बजे के करीब बोरवेल में गिर गया।


Download Android App
Download iOS App



