Punjab Road Accident: अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 9 लोगों की मौत

Summary :

Punjab Road Accident: शनिवार सुबह पंजाब के फ़िरोज़पुर ज़िले में एक दुखद हादसा हुआ. सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 13 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फ़िरोज़पुर-फ़ाज़िल्का रोड पर ‘जंगा वाले मोड़’ के पास हुआ, जहां एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और एक ‘घोड़ा-ट्रॉली’ (DCM ट्रक) की ज़बरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह पिचककर मलबे में बदल गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। इलाके में शोक का माहौल है। Punjab News: अंतिम संस्कार से लौट रहा था पूरा परिवार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जलालाबाद…

Punjab Road Accident: शनिवार सुबह पंजाब के फ़िरोज़पुर ज़िले में एक दुखद हादसा हुआ. सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 13 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फ़िरोज़पुर-फ़ाज़िल्का रोड पर ‘जंगा वाले मोड़’ के पास हुआ, जहां एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और एक ‘घोड़ा-ट्रॉली’ (DCM ट्रक) की ज़बरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह पिचककर मलबे में बदल गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। इलाके में शोक का माहौल है।

Punjab News: अंतिम संस्कार से लौट रहा था पूरा परिवार

Punjab Road Accident (credit-sm)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जलालाबाद इलाके के एक परिवार के करीब 25 सदस्य और रिश्तेदार एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। सभी लोग महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार थे। सुबह तड़के जब उनका वाहन गांव हुसैनशाह वाला के पास जंगा वाले मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही घोड़ा ट्रॉली से उसकी भीषण टक्कर हो गई। और इतनी भीषण हादसे में एक पूरा परिवार मिनटों में खत्म हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मच गई चीख-पुकार

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर बेहद तेज थी, जिससे पिकअप वाहन बुरी तरह टूट कर बिखड़ गया। कई लोग गाड़ी के अंदर ही फंसे हुए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने जल्द राहत कार्य शुरू किया और पुलिस तथा एंबुलेंस को जानकारी दी। घायलों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

13 घायल, कई की स्थिति नाजुक

Punjab Road Accident (credit-sm)

शुरुआत में चार लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल तेरह लोगों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज और दूसरे अस्पतालों में भेजा गया है। घटना की खबर मिलने पर फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह की जाँच की जा रही है; शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज़ रफ़्तार और सड़क की हालत इसके संभावित कारण हो सकते हैं।

सड़क सुरक्षा की मांग तेज

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाए और सुरक्षा के इंतजाम बेहतर किए जाएं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।