Summer Vacation Ideas Under Budget: June-July में Family के साथ घूमने का बना रहे हैं Plan, तो भारत की इन 4 सबसे ठंडी और Beautiful जगहों को करें Explore

Summary :

Summer Vacation Ideas Under Budget: आजकल देशभर में बहुत ज्यादा भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग भारत की ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जो ठंडी होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो भारत की कुछ जगहें ऐसी होती हैं। जहां जून-जुलाई के महीने में काफी ज्यादा हरियाली और पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं। अगर बात करें गर्मी कि तो भारत के कई शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इतनी गर्मी में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन अब आपको परेशान…

Summer Vacation Ideas Under Budget: आजकल देशभर में बहुत ज्यादा भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग भारत की ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जो ठंडी होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हो भारत की कुछ जगहें ऐसी होती हैं। जहां जून-जुलाई के महीने में काफी ज्यादा हरियाली और पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं। अगर बात करें गर्मी कि तो भारत के कई शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इतनी गर्मी में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप इस गर्मी अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। आइए जानते हैं वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

Summer Vacation Ideas Under Budget: गर्मियों में घूमने के लिए भारत के बेस्ट प्लेसेस

1. माजुली द्वीप

Summer Vacation Destinations
Summer Vacation Destinations (Source: social media)

अगर बात करें माजुली द्वीप कि तो इसे भारत की बेहद खूसबूरत और शांत जगहों में से एक माना जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है, जो कि असम में है। बारिश के मौसम में अगर आप यहां घूमने के लिए आते हैं, तो आपको इस मौसम में खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां और नदियां देखने को मिलेंगी यहां का माहौल ज्यादातर शांत रहता है। यहां घूमने का सबसे सही समय बारिश का है।

2. जीरो वैली

Summer Vacation Ideas Under Budget
Summer Vacation Ideas Under Budget (Source: social media)

अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली एक शांत और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप गर्मियों की छुट्टी में यहां वेकेशन पर आना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। ज्यादातर लोग यहां सुकून और प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। जीरो वैली की हरियाली आपको नेचर से जोड़ती है और मानसिक शांति के साथ स्किन रिफ्रेशमेंट भी देती है।

3. कर्नाटक कूर्ग

Summer Vacation Ideas Under Budget
Summer Vacation Ideas Under Budget (Source: social media)

कूर्ग को स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। मानसून के मौसम में अगर आप यहां घूमने के लिए आते हैं, तो इस समय यहां आपको कॉफी के बागान और हरियाली से घिरी खूबसूरत पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी है। यहां आप एबी फॉल्स, जंगल ट्रैकिंग और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स का मजा ले सकते हैं। सुबह के समय यहां ताजी कॉफी की खुशबू माहौल को और खास बनाती है।

4. मेघालय का शिलॉन्ग

Summer Vacation Destinations
Summer Vacation Destinations (Source: social media)

अगर बात करें मेघालय में स्थित शिलॉन्ग कि तो इसे भारत की सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। यहां की ठंडी हवाएं, झीलें और झरने गर्मियों में लोगों को काफी पसंद आते हैं। यहां पर मौजूद उमियम लेक और एलिफेंट फॉल्स घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इसके अलावा यहां का म्यूजिक और लोकल मार्केट भी लोगों को काफी पसंद आता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।