Punjab Secretariat Bomb Threat: आज सुबह करीब 8:30 बजे पंजाब सिविल सचिवालय और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी अधिकारियों को ईमेल के जरिए दी गई है। भेजने वाले ने धमकी दी कि वह दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच पंजाब सिविल सचिवालय में बम धमाका करेगा। ईमेल में पंजाब के कई धार्मिक स्थलों पर भी बम हमले की धमकी दी गई थी।
Chandigarh Bomb Threat: इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
जिन धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उसमें दुर्गियाना मंदिर (अमृतसर), मुक्तेश्वर मंदिर (पठानकोट), देवी तालाब मंदिर (जालंधर), मैसर मंदिर (बठिंडा) और काली देवी मंदिर (पटियाला) शामिल हैं। ईमेल में ऑपरेशन ब्लू स्टार संदर्भ में भड़काऊ और बदले की भावना वाले उल्लेख भी थे, इससे ये प्रतीत हो रहा था कि इसका उद्देश्य डर, दहशत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई है और जांच शुरू कर दी है।
अपडेट जारी…


Download Android App
Download iOS App




