पंजाब: यूनिवर्सिटी में छात्र की सुसाइड से मचा बवाल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Summary :

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को लेकर लगातार विवाद जारी है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच भी कर रही है। ऐसे में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जो पुंजाब के ही एक दूसरे यूनिवर्सिटी का है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को लेकर लगातार विवाद जारी है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच भी कर रही है। ऐसे में अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जो पुंजाब के ही एक दूसरे यूनिवर्सिटी का है। हम जिस यूनिवर्सिटी की बात कर रहे है, वो कपूरथला जिले के फगवाड़ा स्थिति लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का है। यहां एक छात्र की मौत से बवाल खड़ा हो गया है। 
दरअसल,  LPU में डिजाइन कोर्स के फर्स्ट ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है। छात्र-छात्राए कैंपस में लगातार प्रदर्शन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को भी पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। 
केरल का रहने वाला था मृतक छात्र 
हालांकि, पुलिस ने अभी तक छात्र के पहचान को उजागर नहीं किया है। लेकिन कहा जा रहा कि वो केरल का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक युवक के माता पिता को सूचित कर दिया है। पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक युवक अपने किसी निजी बात को लेकर परेशान था। जिसकी जांच हो रही है। 
हम आपको बता दें, पंजाब के दो यूनिवर्सिटी पिछले काफी समय से चर्चा में है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कथित रूप से 60 छात्राओं के वीडियो वायरल होने की खबर सामने आई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। 

Desk Team