Punjab: पंजाब के संगरूर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Highlights:
- संगरुर में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत
- मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
- सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह से शराब खरीदी थी- पुलिस
तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई- पुलिस
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि संगरूर के दिरबा इलाके के गुर्जन गांव के रहने वाले तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़ितों ने कथित तौर पर सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह से शराब खरीदी थी। अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मनप्रीत को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



