Punjab Twin Blast Update: पंजाब में कल देर रात 2 जगह जालंधर और अमृतसर में विस्फोट के बाद दहशत का माहौल बन गया है औऱ अब जांच शुरू करने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे हुए है। बता दें कि पहले जालंधर में BSF चौक के पास विस्फोट हुआ और दूसरा विस्फोट रात करीब 10:50 बजे अमृतसर के छावनी क्षेत्र के पास खासा में हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इस मामले की NIA जांच कर रही है। इस धमाके की खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली है और माना जा रहा है कि यह IED ब्लास्ट किया गया था।
Khalistan Group in Punjab Blast: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली
खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने जालंधर में BSF चौक के पास विस्फोट की जिम्मेदारी ली है साथ ही बताया जा रहा है कि एक चिट्ठी में दावा करते हुए बताया कि इस विस्फोट में दो BSF जवानों की मौत हुई है लेकिन यह दावे पूरी तरह से गलत है। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह की मौत का बदला लेने के लिए यह धमाका किया गया है जिसे पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
ALSO READ: ‘लात मारकर…’, ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर बोले SC के वकील महेश जेठमलानी, बंगाल में गरमाई सियासत
Punjab Twin Blast Update: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

पंजाब में एक ही रात में दो बार विस्फोट की खबर से दहशत का माहौल बना हुआ है सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और अब NIA तेजी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इन धमाकों में खालिस्तान लिबरेशन आर्मी के हाथ के साथ पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी भी शामिल हो सकता है लेकिन अभी जांच जारी है। अमृतसर पुलिस ने इस धमाके के बाद निगरानी के लिए सड़कें फिलहाल बंद कर दी हैं।
NIA Investigation: बम निरोधक दस्ते को बुलाया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में हुए विस्फोट स्थल से फोरेंसिक सबूत जुटाने और जानकारी इकट्ठा करने के लिए कार्रवाई शुरू की। यह टीम विस्फोट की जांच में राज्य अधिकारियों की सहायता करेगी। साथ ही बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को गहन जांच के लिए बुलाया गया। FSL की टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित करके विश्लेषण के लिए भेजा गया जिससे घटना के कारण का पता लगाया जा सके।


Download Android App
Download iOS App




