पंजाब : संगरूर में बेरोजगार शिक्षकों का प्रदर्शन,18 घायल

Summary :

विभिन्न संगठनों जैसे भारती किसान यूनियन (उगराहां), सरकारी शिक्षक यूनियन, वोकेशनल टीचर्स यूनियन आदि ने प्रदर्शनकारी बेरोजगार शिक्षकों को अपना समर्थन घोषित किया है।

पंजाब के संगरूर में आज बेरोजगार शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री विजय इदर सिंगला के आवास पर प्रदर्शन किया जिस पर पुलिस ने वाटर कैनन छोड़ व लाठीचार्ज किया और महिलाओं समेत 18 प्रदर्शनकारी घायल हो गये। 
एलीमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) और टीचर एंटरेंस टेस्ट (टीईटी) पास यूनियन और बीएड टीईटी पास यूनियन ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का आयोजन किया था। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पहला बैरीकोड तोड़ और दूसरे बैरीकेड के पार आने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने पान की फुहार छोड़ लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके जवाब में पुलिस को हल्का लाठीचाज, करना पड़ व आंसूगैस छोड़नी पड़। 
इस बीच, विभिन्न संगठनों जैसे भारती किसान यूनियन (उगराहां), सरकारी शिक्षक यूनियन, वोकेशनल टीचर्स यूनियन आदि ने प्रदर्शनकारी बेरोजगार शिक्षकों को अपना समर्थन घोषित किया है।

Desk Team