लुधियाना-जालंधर : जालंधर-फिरोजपुर रेलवे लाइन के अंतर्गत लोहिया खास जक्शन स्टेशन के सुल्तानपुर चौक के नजदीक रेलवे फाटक पर आज हुए एक दर्दनाक हादसे के दौरान फाटक पार करते समय एक नौजवान की मौत हो जाने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है।
मौके से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर से फिरोजपुर जा रही रेलगाड़ी फाटक पर पहुंची तो दूसरी तरफ खड़ी बस को कोई पार्सल पकड़ाकर फाटक पार कर रहे नौजवान की गाड़ी की साथ टक्कर लगने उपरांत मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गगनदीप सिंह थिंद के रूप में हुई है।
आधुनिक बेरोजगार गुरूजनों ने गुरू की नगरी में किया प्रदर्शन, भीख मांगने के साथ-साथ किए बूट पालिश
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक गाड़ी के टकराने उपरांत गगनदीप नजदीक लगी लोहे की ग्रिलों के साथ बहुत तेजी से टकराया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। नौजवान की दुखदाई मौत के साथ लोहिया इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए मृतक की लाश का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्प्ताल भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



