जालंधर : पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन प्रधान तथा आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता चंदन ग्रेवाल ने आज आरोप लगाया कि समाजिक सुरक्षा और अधिकारिता मंत्री विजय सांपला के इशारे पर जालंधर के सौफी गांव में जातिवाद को बढ़वा दिया जा रहा है। श्री ग्रेवाल ने आज यहां बताया कि श्री सांपला के ही इशारे पर कुछ समय पूर्व गांव के मंदिर में प्रबंधन के हक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें लाठी और पत्थरों का भी प्रयोग किया गया था।
उन्होंने बताया सौफी गांव के सरकारी स्कूल में हिन्दी की एक अध्यापिका भारती ने दसवीं कक्षा के बच्चों को मंदिर में हुए झगड़ पर एक निबंध लिखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर बच्चों के मन में जातिवाद का जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। श्री ग्रेवाल ने स्कूल के प्रधानाचार्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले की जांच करने की मांग की है तथा अध्यापिका ने किसके इशारे पर गलत सबक बच्चों को पढ़ना शुरू किया है। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



