पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या जाएंगे। AAP के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेता दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
- CM केजरीवाल और भगवंत मान अयोध्या दौरे पर
- राम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
- 22 जनवरी को हुई थी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा
राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिए गए
आपको बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस दिन पूरे देश में खुशी मनाई गई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई थी। प्राण-प्रतिष्ठा में देश के कई बड़े राजनेता, बॉलीवुड कलाकार, खेल हस्तियां शामिल हुई थी। इसके बाद से राम मंदिर के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। रामलला के दर्शन करने के लिए तभी से देश के कोने-कोने से लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
करीब 325 विधायकों ने CM योगी के साथ रामलला के किए थे दर्शन
आपको बता दें कि रविवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद के करीब 325 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामलला के दर्शन किए थे। विधायकों के मंदिर दर्शन को लेकर अयोध्यावासियों में भी उत्साह देखा गया। जैसे ही विधायकों की बस अयोध्या पहुंचे उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई।
‘घर-घर मुफ़्त राशन’ योजना की शुरुआत की
बता दें कि इससे पहले रविवार को AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर थे। उन्होंने पंजाब के तरन तारन में गुरू अमरदास जी थर्मल प्लांट को जनता को समर्पित किया। पंजाब सरकार की तरफ से गोइंदवाल थर्मल प्लांट को 1080 करोड़ रुपये खरीदा गया है।इससे पहले केजरीवाल ने 10 फरवरी को पंजाब में ‘घर-घर मुफ़्त राशन’ योजना की शुरुआत की थी। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का ऐसा पहला राज्य बना है जहां ‘घर-घर मुफ़्त राशन’ योजना की शुरुआत की गई है।


Download Android App
Download iOS App






