पंजाब के फरीदकोट में 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की कथित घटनाओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
पंजाब पुलिस की एसआईटी ने यह गिरफ्तारी ऐसे समय में की है जब राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद पुलिस की गोलीबारी की घटनाओं में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक एस पी एस परमार कर रहे हैं।
एसआईटी के सदस्य एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजिंदर सिंह सोहल ने छह व्यक्तियों की गिरफ्तार की पुष्टि की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखजिंदर सिंह, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, निशान सिंह और प्रदीप कुमार के रूप में की गयी है।
इन सभी को सोमवार को फरीदकोट की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इन सभी पर 2015 में फरीदकोट में हुई धार्मिक ग्रंथ बेअदबी की तीन घटनाओं में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



