नामी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को एक केस में 5 साल की सजा घोषित

Summary :

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सरपंच की सरेआम मार-पिटाई और गोलियां चलाने के साथ अखबारों की सुर्खियों में आएं नूरपुर बेदी (रूपनगर) के गांव ढाहां के विख्यात गेंगस्टार दिलप्रीत सिंह बाबा

लुधियाना-रूपनगर : पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सरपंच की सरेआम मार-पिटाई और गोलियां चलाने के साथ अखबारों की सुर्खियों में आएं नूरपुर बेदी (रूपनगर) के गांव ढाहां के विख्यात गेंगस्टार दिलप्रीत सिंह बाबा और उसके साथी जसपाल जस्सी को आज जिला और सेशन जज रूपनगर श्रीमति सुरिंद्र कौर की अदालत ने दिनांक 5 फरवरी 2014 को पुलिस स्टेशन नूरपुर बेदी में इरादा-ए-कत्ल और आर्म एक्ट की धाराओं के अंतर्गत दर्ज हुए मुकदमा न. 16 की सुनवाई करते 5-5 साल की सजा और 5-5 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। 
दिलप्रीत सिंह बाबा जिसको कुछ वकत पहले चंडीगढ़ से ही गिरफतार किया गया था, अलग-अलग मुकदमों से संबंधित होने के कारण वह आजकल जिला जेल बठिण्डा में बंद है।

Shera Rajput