लुधियाना : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान व मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान ने अकाली दल बादल की ओर से सडक़ों पर लगाऐ धरने का आम लोगों द्वारा किए गए तीखे विरोध को पंजाब और पंजाबियत के लिए शुभ संकेत कहा है।
आप द्वारा जारी प्रैस बयान में भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल अभी भी कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ फिक्स मैच खेल रहे हैं, जिस को पंजाब के लोग अच्छी तरह समझते हैं। इस लिए सरकारी धक्केशाही के नाम पर बादलों की फोकी हो-हल्ला को पंजाब के लोग ड्रामेबाजी से अधिक कुछ नहीं मानते।
भगवंत मान ने कहा कि अकालियों की ओर से सडक़ों और पुलों पर धरने लगा कर जब आम लोगों को परेशान किया गया तो ट्रक चालकों, आम लोगों यहां तक कि हरीके पतन में स्थित गुरुद्वारा साहिब में अस्थियां जल प्रवाह करने आए पारिवारिक सदस्यों ने बादल और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के विरुद्ध जाहिर किए रोष और नारेबाजी ने साफ कर दिया है कि पंजाब के लोग कैप्टन और बादलों की मिलीभुगत से न केवल वाकिफ हैं बल्कि दुखी भी हैं।
भगवंत मान ने कहा कि नगर कौंसिल चुनाव में सबसे अधिक धक्केशाही आम आदमी पार्टी के साथ हुई है जिस का पार्टी की ओर से डिप्टी कमीशनरों और मुख्य राज्य चुनाव कमिशनर के पास जोरदार विरुद्ध दर्ज करवाया गया परन्तु आम राहगीरों और लोगों को परेशान नहीं किया गया।
भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल की तरफ से कुछ पुलिस अफसरों और प्रशासनिक आधिकारियों विरुद्ध की गई निजी टिप्पणियां और धमकियों का सख्त नोटिस लेते कहा कि पिछले 10 सालों में पुलिस का मुकम्मल राजनीतीकरन करने वाले सुखबीर सिंह बादल इस तरह की ब्यानबाज़ी के साथ अपने पाप और ज्यादतियों पर पर्दा नहीं डाल सकते। मान ने कहा कि बादलों ने जो बीजा था वही काटना पड़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि आम लोगों की नजर में बादल आज धरने देने के काबिल भी नहीं रहे।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



