चंडीगढ़ के जीरकपुर बैरियर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब पुलिस का एक नाका चेकिंग के लिए लगा हुआ था। चंडीगढ़ के डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर रोजाना नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाती है। उस रात भी तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जीरकपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पोलो कार ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
Punjab: मोगा में Shiv Sena नेता मंगत राय मंगा की हत्या, 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
इस हादसे में कॉन्स्टेबल सुदर्शन, होमगार्ड जवान रजनीश और 23 साल के एक युवक समर्थ की मौके पर ही मौत हो गई। समर्थ नाम का युवक अपनी कार की जांच के लिए नाके पर रुका था, लेकिन तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी एक कार डीलर के पास गाड़ियां साफ करने का काम करता था। उसने रात 10 बजे शोरूम से कार ली थी और अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ घूमने निकला था। डीएसपी ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और नशे में गाड़ी चलाने के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।


Download Android App
Download iOS App



