Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर Holi स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया

Summary :

भजनलाल शर्मा ने होली पर दी शुभकामनाएं, आयोजित किया स्नेह मिलन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर अपने आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने भी अपने आवास पर होली मनाई और विकसित राजस्थान के संकल्प को दोहराया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने अपने आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इस दौरान उत्साह, हर्ष और उल्लास के महापर्व होली के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रियजनों को रंगों के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की गई।

जनता को दीं शुभकामनाएं

CM भजनलाल ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि रंगों का यह त्योहार सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के विविध रंग भर दे। राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने भी अपने आवास पर रंगों का त्योहार होली मनाया और इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार विकसित राजस्थान  को साकार करने के लिए काम कर रही है, आगे उन्होंने कहा कि सभी को त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।

Rajasthan: राजसमंद के बाजारों में Holi की धूम, हर्बल रंग और पिचकारियों की बढ़ी मांग

विदेशी पर्यटकों ने मनाया त्योहार

होली के दिन जयपुर में विदेशी पर्यटकों ने त्योहार की भावना को अपनाया और स्थानीय लोगों के साथ समारोह में भाग लिया। लोगों ने सड़कों पर एक-दूसरे पर रंग डालकर और उत्सव के संगीत पर नृत्य किया। वहीं 13 मार्च को राज्य ने अलाव जलाकर और अनुष्ठानों के साथ होलिका दहन मनाया गया। होलिका दहन समारोह में भी राज्य के कई नेता शामिल हुए थे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।