चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और उनके पुत्र परमिंदर सिंह ढींढसा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें उनका आचरण समझाने के लिए एक आरोपपत्र जारी करने का संकल्प जताया। इस संबंध में निर्णय पार्टी की कोर कमेटी की एक बैठक में किया गया जिसकी अध्यक्षता शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। ढींढसा और उनके पुत्र परमिंदर सुखबीर के खिलाफ मुखर रहे हैं।
शिअद के संगरूर जिला इकाई के पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मालुका ने कोर कमेटी को बताया कि संगरू जिला इकाई की हाल में हुई एक बैठक में पिता..पुत्र को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के लिए निष्कासित करने की सिफारिश करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। पार्टी प्रवक्ता डॉ दलजीत सिंह चीमा के अनुसार उचित चर्चा के बाद यह निर्णय किया गया कि दोनों को एक आरोपपत्र जारी किया जाए और उन्हें अपना आचरण समझाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



