कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में भाजपा के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को यहां राजभवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें संशोधित नागरिकता कानून के बारे में राज्य में जागरुकता उत्पन्न करने संबंधी पार्टी के प्रयासों से अवगत कराया।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शिष्टमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संशोधित नागरिकता कानून 2019 के समर्थन में चल रहे पार्टी के अभियान की जानकारी दी, जिसका मकसद कानून को लेकर लोगों की गलतफहमियों को दूर करना है। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री के साथ हमारी मुलाकात काफी अच्छी रही। हमने उन्हें सीएए के समर्थन में राज्य भर में हो रहीं विशाल रैलियों की तस्वीरें दिखाईं।”


Download Android App
Download iOS App



