लुधियाना : पंजाब के आम आदमी पार्टी के तात्कालिन प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा किए गए मानहानी के मामले की सुनवाई आज हुई। जिसमें संजय सिंह अपने वकील सहित जगजीत सिंह की अदालत में पेश हुए लेकिन वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया की अदालत द्वारा हाजिरी माफी किए जाने के चलते वो अदालत में पेश नहीं हुए।
अदालत में संजय सिंह के वकील द्वारा पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी जगदीश भोला से संबंधित ईडी के पास मजीठिया के खिलाफ पडा समस्त रिकार्ड अदालत में तलब करने की अर्जी लगाई गई थी। जिस पर अभी वकीलों की बहस बाकी है। जो आज नहीं हो पाई। जिस पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त के लिए स्थगित कर दी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



