राजस्‍थान के सीमावर्ती जिले में अमृतपाल की तलाश, इलाके में तलाशी अभियान जारी : डीजीपी

Summary :

पंजाब पुलिस को वांछित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश, राजस्‍थान की पुलिस पंजाब सीमा से सटे हनुमानगढ़ जिले में कर रही है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पंजाब पुलिस को वांछित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश, राजस्‍थान की पुलिस पंजाब सीमा से सटे हनुमानगढ़ जिले में कर रही है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अमृतपाल  की सीमावर्ती हनुमानगढ़ में होने की सूचना
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा के अनुसार अमृतपाल के राज्‍य के सीमावर्ती हनुमानगढ़ जिले में होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान आरंभ कर दिया  है। उन्‍होंने बताया कि राजस्थान पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्‍ते (एटीएस) और इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ईआरटी) की टीमें हनुमानगढ़ जिले में अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही हैं। उन्‍होंने बताया कि बुधवार रात मिली सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू क‍िया गया।
तलाशी  अभियान जारी
डीजीपी के अनुसार पंजाब की सीमा से सटे अन्य जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में भी पुलिस को सतर्क क‍िया गया है तथा नाकेबंदी की गई है। उन्‍होंने बताया क‍ि तलाश अभियान जारी है। 

Desk Team