चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हजारों की तादाद में छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहे है। इस मामले में सनी मेहता नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा पहले ही छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था।
छात्रा पर आरोप है कि वह शिमला में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड (सनी मेहता) को हॉस्टल में नहाते हुए लड़कियों के वीडियो बनाकर भेजती थी।हालांकि विश्वविद्यालय ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आरोपी छात्रा ने केवल खुद का ही वीडियो शूट करके भेजा था।


Download Android App
Download iOS App



