कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा में चूक

Summary :

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला स्थित आवास पर कथित ‘सुरक्षा चूक’ मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला स्थित आवास पर कथित ‘सुरक्षा चूक’ मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घर की छत पर कबंल में संदिग्ध 
सिद्धू ने रविवार को बताया था कि उनके घर की छत पर भूरे रंग का कंबल लपेटे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया जो नौकर के शोर मचाने के बाद भाग गया। पटियाला में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
पंजाब पुलिस प्रमुख से बात की 
उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सिद्धू ने रविवार को ट्विटर पर बताया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर पंजाब पुलिस प्रमुख और पटियाला के एसएसपी से बात की है।उन्होंने ट्वीट किया, 

सुरक्षा में यह चूक मुझे पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी।

Desk Team