लुधियाना : जिला लुधियाना में गैरकानूनी तौर पर रेते की निकासी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई 4 टीमों की बीती रात की गई अचानक छापेमारी के दौरान समराला क्षेत्र में 6 वाहनों को गैरकानूनी तरीके से रेते की ढुलाई के मामले में जब्त करके पुलिस मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
जिला लुधियाना के नोडल आफिसर कम एडिशनल डिप्टी कमिश्नर इकबाल सिंह संधू ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों को जब रेते की ढुलाई संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज दिखाने में असफल रहे। गैर कानूनी निकासी करने वालो को काबू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल की ओर से चार टीमों का गठन किया गया है। जिनकी अगुवाई क्रमवार एसडीएम खन्ना संदीप कुमार, एसडीएम जगरांव राम सिंह, एसडीएम रायकोट कननू थिंद तथा तहसीलदार रायकोट गुरदेव सिंह करेंगे। पहली टीम की ओर से समराला, जोधेवाल, मंडी झरोंदी, दुपाणा, शेरगढ़, मिलकोवाला रोड माजरी, धुलेवाल, हसनपुर, इसापुर, चकली कसाब क्षेत्र की निगरानी रखी जाएगी।
दूसरी टीम की ओर से जगरांव, अकुवाल, गोसिया खान महुमद, खुरशैदपुरा, हुजरां, मधेपुर, कन्नया हुसैनी, परजिया बिहारीपुर, बागिया तथा हियातेवाल, तीसरी टीम की ओर से लुधियाना (पूर्वी), हादीवाल रोड, ससाली कलोनी, कासाबाद, बुखारी खुद, धनान्सु, सुजातवाला, कुमकलां, चुहड़वाला, मंड चौंता, तलवंडी कलां, नूरपुर बेट, हंबड़ा, लाडोवाल, कुतबेवाल अराइया तथा खहरा बेट इलाके की निगरानी की जाएगी। संधू ने बताया कि यह टीमें अपने अपने क्षेत्रों में गैरकानूनी रेते की निकासी रोकने के लिए हर समय चौकन्ना रहेंगी तथा रोजाना के आधार पर अपनी रिपोर्ट देगी।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



