नरवाना : बडसी पत्ती निवासी एक युवक को बीती देर रात्रि अज्ञात लोगों ने गुरथली रोड़ स्थित गैस एजेंसी के निकट तेजधार हथियारों से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत बिश्नोई और शहर थाना प्रभारी राविश कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से कई प्रकार के तथ्य जुटाए। देर रात एसएसपी डॉ. अरूण कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया। शुरूआती जांच में मामला किसी रंजिश का लगता है लेकिन परिजनों ने इससे साफ इंकार किया है। यह सब पुलिस जांच में ही सामने आएगा। मिली जानकारी के अनुसार बडसी पत्ती निवासी बलजीत पुत्र राजकु मार पंजाबी चौक में ओम इलेक्ट्रिीक के नाम से रिपेयर की दुकान चलाता था। साथ में वह विवाह समारोहों में सब्जी का मसाले की पिसाई करने का काम भी करता था।
शुक्रवार सायं करीब आठ बजे उसकी दुकान एक पंजाबी दिखने वाला ग्राहक आया और उसने सौ रूपये की तार खरीदी। उस समय बजजीत की दुकान पर बडसी पत्ती निवासी मनीष व हरीनगर निवासी सुशील भी बैठेे थे। बाद में उसने बलजीत को कहा कि उसके घर में सगाई का कार्यक्रम है उसे मसाला पिसवाना है। दोनों में मोल भाव तय हो गया और वह बलजीत की बाइक पर बैठकर चला गया। बलजीत ने अपनी बाइक पर ही मसाला पिसने की मशीन फिट की हुई थी। कुछ देर के बाद ही किसी राहगीर ने बलजीत को गुरथली रोड़ पर गैस एजेंसी के गोदाम के निकट घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 27 वर्षीय बलजीत को नागरिक अस्पताल लेकर आई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए और मृतक के बड़े भाई मुकेश के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी तक हत्या किसने और क्यो की बारे कोई अह्म सुराग नही लगा। हत्या के बाद पुलिस ने मृतक की दूकान से घटनास्थल तक सीसीटीवी कै मरे खंगाले। पुलिस ने कई स्थानोंं पर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। शहर थाना प्रभारी राविश कुमार ने बताया कि हत्या किसी तेजधार हथियार से की गई है। मृतक के परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस हत्यारे की शिनाख्त के लिए शहर के चौकों पर लगे सीसीटी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि हत्यारों की संख्या एक ही है ज्यादा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– बिन्टू श्योराण


Download Android App
Download iOS App



