शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए नौ नवंबर को मतदान होगा।
शिरोमणि अकाली दल का यह कदम एसजीपीसी की पूर्व प्रमुख बीबी जागीर कौर द्वारा शीर्ष गुरुद्वारा निकाय के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से पीछे हटने से इनकार करने के बाद आया है। शिअद के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए धामी को फिर से नामित करने के पार्टी के फैसले की घोषणा की।
चीमा ने एक ट्वीट में कहा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद घोषणा की कि हरजिंदर सिंह धामी एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के नौ नवंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए शिअद के उम्मीदवार होंगे।


Download Android App
Download iOS App



