सिखों के शीर्ष धार्मिक संगठन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बुधवार को वर्ष 1984 में सेना के ऑपरेशन ”ब्लू स्टार” के दौरान अमृतसर के गुरुद्वारे में क्षतिग्रस्त हुई गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति को तीन से पांच जून के बीच प्रदर्शित करने का फैसला लिया है।
यह फैसला एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की विशेष बैठक के बाद लिया गया।
एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने संवाददाताओं से कहा कि सिख समुदाय वर्ष 1984 की घटना को कभी भूल नहीं सकता।
कौर ने कहा कि गोलियों के चलते क्षतिग्रस्त हुई गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति को तीन से पांच जून तक गुरुद्वारा गंज बाबा गुरुबख्श सिंह में प्रदर्शित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सेना ने स्वर्ण मंदिर में छिपे सशस्त्र आतंकियों का सफाया करने के लिए छह जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था।


Download Android App
Download iOS App



