लुधियाना-अमृतसर : श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि कमेटी द्वारा करवाएं गए मुख्य धार्मिक समागम के दौरान दमदमी टकसाल के प्रमुख और संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा का उनके द्वारा गुरू घर के लिए निभाई जा रही प्रबंधक सेवाएं, गुरूमति प्रचार और गुरू सिखी के प्रसार क्षेत्र में की जा रही सेवाओं के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा समूह संत समाज, शिरोमणि कमेटी के सदस्य और पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में सिख संगत की उपस्थिति के दौरान सम्मान दिया गया।
इस उपरांत गुरूद्वारा बेर साहिब में सुबह-सवेरे प्रभाव वक्त श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत अपने शताबदी संदेश में संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने समूह संगत को श्री गुरूनानक देव जी के फलसफे के मुताबिक जीवन व्यतीत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गुरू साहिब के हुकूम के मुताबिक हर सिख का पूर्ण सिख रहना, धर्म की कीरत करना और नशों व अन्य कुरीतियों का त्याग करना, हर सिख के लिए जरूरी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



