लुधियाना-बंगा : संत रामानंद बल्लॉ के विरूद्ध आपतिजनक टिप्पणियां करने के दोषो के तहत बंगा में सुखदेव सिंह भौर कनवीनर पंथक फ्रट और शिरोमणि कमेटी सदस्य को पुलिस द्वारा गिरफतार किए जाने की सूचना मिली है।
आईजी पंजाब पुलिस रणवीर सिंह खटटरा ने बताया कि भाईचारे की शिकायत के आधार पर पूर्व शिरोमणि कमेटी के महासचिव जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों को भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
भारतीय उच्चायुक्त ने सिख तीर्थस्थलाें का किया दौरा, भारत-पाक के बीच बनेगा तीर्थ कॉरिडोर !
प्राप्त जानकारी अनुसार सुखदेव सिंह भौर के खिलाफ बंगा पुलिस थाने में दर्ज भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत एफआईआर न. 69 के तहत गिरफतार किया गया है।
सुखदेव सिंह भौर ने अपने फेसबुक खाते में बीते दिनों अपने शब्दों के लिए माफी मांगते हुए एक पोस्ट भी सांझी की थी। सुखदेव सिंह भौर अपनी सास के अंतिम संस्कार के लिए चंडीगढ़ गए थे। जहां वापिसी के दौरान सुखदेव सिंह भौर को पुलिस ने गिरफतार किया है।


Download Android App
Download iOS App



