शिव सेना नेता सूरी की जमानत याचिका हुई रदद

Summary :

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर महिलाओं के खिलाफ आपतिजनक टिप्पिणयां करने वाले स्वयंभू प्रधान सुधीर सूरी जिसे पिछले दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था

लुधियाना-अमृतसर : सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर महिलाओं के खिलाफ आपतिजनक टिप्पिणयां करने वाले स्वयंभू प्रधान सुधीर सूरी जिसे पिछले दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार  किया गया था की रिहाई अभी संभव नहीं है। सूरी द्वारा आजाद होने के लिए लगाई गई जमानत याचिका आज यहां निर्मला देवी जे.एम.आई.सी की अदालत द्वारा खारिज कर दी गई। पुलिस स्टेशन जंडियाला में शिव सेना टकसाली के प्रधान सुधीर सूरी को महिलाओं के खिलाफ निंदनीय शब्दावली विडियो वायरल करने और फिरकू नफरत भडक़ाने के आरोपों पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में हरदीप शर्मा नाम के एक अन्य शख्स को भी नामांकन किया गया था, जिसकी अभी तक गिरफतारी नहीं हुई। दूसरी तरफ अपने वकील के द्वारा जमानत याचिका में सूरी ने कहा, उसकी गलत वीडियो डालकर उसे फंसाया जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput