अफगानिस्तान में सिख समुदाय के अपहृत नेता रिहा किये गए : विदेश मंत्रालय

Summary :

अफगानिस्तान में सिख समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेवा का पिछले महीने पाकतिया प्रांत से अपहरण कर लिया गया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपहर्ताओं ने उन्हें शनिवार को रिहा कर दिया।

अफगानिस्तान में सिख समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेवा का पिछले महीने पाकतिया प्रांत से अपहरण कर लिया गया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपहर्ताओं ने उन्हें शनिवार को रिहा कर दिया। 
मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान और इलाके के कबायली सरदारों की प्रशंसा करते हैं जिनके प्रयास से निदान सिंह की सुरक्षित रिहाई हो गई।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बाहरी समर्थकों के इशारे पर आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को ‘‘निशाना बनाना और उनका उत्पीड़न’’ करना गंभीर चिंता की बात है। 
इसने कहा, ‘‘हाल में भारत ने निर्णय किया है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा खतरे का सामना करने वाले अफगानी हिंदुओं और सिख समुदाय के लोगों को वह वापस भारत आने की सुविधा देगा।’’ अफगानिस्तान में हिंदुओं और सिखों के नेता सचदेवा का 22 जून को पाकतिया प्रांत के चमकानी जिले से अपहरण कर लिया गया था। 

Ujjwal Jain