लुधियाना-अमृतसर : पंजाब में स्थित गुरू की नगरी के नाम से विख्यात शहर अमृतसर के नजदीक राजासांसी के वार्ड न. 9 में आज श्री गुटका साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में संगत स्वरूप रोष पनप पड़ा। इस बेअदबी क ा मामला सामने आते ही सूचना पाकर पुलिस स्टेशन राजासांसी के एसएचओ प्रेमपाल अन्य मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंचकर फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बेअदबी की सूचना पाकर अलगअलग सिख संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच रहे है।
जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्री गुटका साहिब के पावन पन्ने फाड़कर गली की नाली में फेंके गए है। इस घटना के बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा प्रबंध कर दिए है जबकि इलाका वासियों में दिन-प्रतिदिन हो रही बेअदबी की घटनाओं को लेकर काफी रोष पाया जा रहा है।
संगत ने घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को जल्द गिरफतार करके सजा देने की मांग की है। जबकि एसएचओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तफतीश उपरांत जल्द ही इस बेअदबी के दोषी व्यक्तियों को गिरफतार कर लिया जाएंगा। गुरूद्वारा साहिब के प्रबंधकों और एसजीपीसी के सदस्यों ने पावन पन्नों को बड़े अदब से इकटठा करके संभाल कर ली है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



