सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फ़रार चल रहे गोल्डी बराड़ जो कि इस केस में मास्टरमाइंड था उसका एक कथित इंटरव्यू सामने आया है।जिसमें उसने अपनी गिरफ़्तारी से साफ़ इंकार कर दिया है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मामला पकड़ता जा रहा तूल
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं में है।जहाँ हत्याकांड में शामिल मास्टरमाइंड का एक वीडियो सामने आया।जिसमें उसने साफ़ कह दिया कि उसे किसी ने गिरफ़्तार नहीं किया है और न ही वो अमेरिका में है इसके चलते यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
ना ही मैं पकड़ा गया हूँ ना ही मैं अमेरिका में -गोल्डी बराड़
सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अमेरिका में अपनी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया है।गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक इंटरव्यू ऑनलाइन सामने आया जिसमें दावा किया गया कि मैं न तो पकड़ा गया हूँ और न ही अमेरिका था
गोल्डी बराड़ का कथित इंटरव्यू आया सामने
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित इंटरव्यू सोमवार को ऑनलाइन सामने आया, जिसमें उसने दावा किया कि उसे न तो पकड़ा गया और न ही वह अमेरिका में था।गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर ऐसे समय में यह दावा किया है, जब कुछ दिन पहले कई खुफिया एजेंसियों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया।अपनी गिरफ़्तारी के बाद का किया गोल्डी बराड़ ने खंडन
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अमेरिका में अपनी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया है.
गोल्डी बराड़ की गिरफ़्तारी के दावे को लेकर CM भगवंत मान विपक्षी दलों के निशाने पर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में पुष्टि की थी कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले का कथित मास्टरमाइंड बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया था और उसे ‘निश्चित रूप से भारत लाया जाएगा।जहाँ भगवंत मान की चिंता बढ़ गई है क्योंकि आप उनके विपक्षी उन पर निशाना साध रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



