दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मूसेवाला की पंजाब (Punjab) के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को आप संयोजक ने कहा कि अभी पंजाब में नई सरकार है और वह हत्यारों को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों से भी सहयोग करने की अपील की है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ना करें राजनीति :केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “मेरा मानना है कि पंजाब में जो भी घटनाएं हुई हैं उनपर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब के सीएम (Bhagwant Mann) पहले ही कह चुके हैं कि वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।”
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला अपना गुनाह
बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने चुप्पी तोड़ते हुए काबुल किया है कि उसकी गैंग ने ही सिंगर की हत्या को अंजाम दिया है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि मूसेवाला को उसके गैंग मेंबर ने ही मरवाया है।
पुलिस पूछताछ में बिश्नोई ने कहा कि कॉलेज के वक्त से ही विक्की मिददुखेड़ा मेरे बड़े भाई जैसा था। हमारे ग्रुप ने उसकी मौत का बदला लिया है। हालांकि, उसने कहा कि इस बार ये काम मेरा नहीं है क्योंकि में लगातार जेल में बंद था और फोन भी इस्तेमाल नहीं कर रहा था, लेकिन लॉरेंस ने यह जरूर कबूल किया है कि मूसेवाला की हत्या में उसके गैंग का ही हाथ है।


Download Android App
Download iOS App



