एक्ट्रेस नीना आज भी अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनती रहती हैं। वही एक्ट्रेस हाल ही में अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई सीरीज पंचायत के सीजन 2 में नजर आई थी। जहा पंचायत में नीना के किरदार को खूब पसंद किया गया था। सीरीज में एक्ट्रेस ने के सरपंच की भूमिका निभाई हैं। जो सरपंच होते हुए भी गांव को नहीं चलती बल्कि उनके पति सरपंच की साडी भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। वही इस वक़्त इस नीं अपनी सीरीज को लेकर नहीं बल्कि अपने कपड़ो को लेकर ट्रोल हो रही हैं।
गुलज़ार साहब से छोटे कपडे पहन मिलने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस
दरअसल एक्ट्रेस अभी हाल ही में गीतकार और महान कवी गुलज़ार साहब से मिलने पहुंची थी। जहां नीना गुप्ता गुलज़ार साहब के घर पर उन्हें अपनी ऑटोबायोग्राफी की किताब गिफ्ट करने पहुंची थी। जिस किताब का टाइटल उन्होंने ‘सच कहु तो’ रखा हैं। वही इस दौरान नीना गुप्ता ने काफी छोटे कपड़े पहन रखे थे। नीना ने ब्लू कलर के शर्ट और थाई से ऊपर तक की पैंट पहन रखी थी। वही नीना की ये वीडियो इंटाग्राम पर शेयर करते के साथ ही लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
नीना गुप्ता ने ट्रोलर को दिया ऐसा जवाब
वही ट्रोल होने के बाद नीना गुप्ता भी चुप बैठी नजर नहीं आई। बल्कि एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब देते हुए कहा की कोईमोई, “और मैं कुछ बात उन बेवकूफों को बताना चाहूंगी जो मुझे लिखते हैं की शॉर्ट्स पहनकर गुलजार साहब से मिलने गई, तो मैं उनको बताना चाहूंगी की मेरी गुलजार साहब से मुलाकात और दोस्ती तब हुई जब वो रोज मुझे टेनिस खेलने के लिए घर से पिक करते थे। तो हम शॉर्ट्स में ही मिलते थे रोज एक दूसरे को।
नीना गुप्ता पर बायोपिक बनने की खबर आई सामने

वही अब नीना गुप्ता के इस जवाब के बाद हमें लगता हैं की ट्रोलर्स अब आगे नीना गुप्ता पर ऐसे कम्नेट्स करने से पहले हज़ार बारी सोच जरूर लेंगे। वही उड़ती-उड़ती खबरे ऐसी भी आ रही की जल्द ही नीना गुप्ता की ज़िन्दगी पर बायोपिक भी बनने वाली हैं। वेल अब इस खबर में कितनी सच्चाई हैं ये तो खुद नीना गुप्ता ही बता सकती हैं। वही अभी एक्ट्रेस पंचायत के सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



