लुधियाना-जोगा : आधुनिक संचार व्यवस्था फेसबुक और सोशल मीडिया द्वारा बहादुर सिख कौम पर लगातार हमले हो रहे है। ताजा घटना आज फेसबुक पर उस वक्त देखने को मिली जिसमें किसी शरारती तत्व ने जाली आईडी बनाकर सिख नौजवानों के दस्तारबंदी चित्रों को एडिट करके उनको नशीले पदार्थ सिगरेट पीते दिखाया गया है।
इन तस्वीरों को देखकर अधिकांश सिख कौम में रोष देखने को मिल रहा है। बार-बार ऐसी घिनौनी हरकतें होने के कारण सिख कौम को निशाना बनाया जा रहा है। इन साजिशों के पीछे कौन सी एजेंसियां या फिर कौन कटटरपंथी संगठन है, इसकी तफतीश होनी चाहिए। किन संगठनों का इनके पीछे हाथ है और कौन लोग बहादुर सिख कौम को बदनाम करने की ऐसी साजिशें रचा रहे है।
इस मामले से संबंधित प्रसिद्ध प्रचारक भाई हरजिंद्र सिंह माझी ने कहा कि ऐसी साजिशें 1947 के बाद ही सिखों को उतेजित करने वाली शुरू हो गई थी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएं।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App





