SIR in Punjab 2026 : चुनाव आयोग अब तीसरे फेज का SIR करने जा रहा है. जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची निरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है.
इस मामले में मंगलवार को पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने राज्य की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर दौरे के समय गणना प्रपत्रों के वितरण, भरने तथा संग्रहण संबंधी जानकारी साझा की गई।
25 जून से होगी पंजाब में SIR
बता दें, इस मामले में पंजाब की चीफ इलेक्शन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा, “पंजाब में 25 जून से SIR की प्रक्रिया शुरू होगी. करीब 24000 घर घर आयेंगे जो लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म देंगे. लोग यह फॉर्म जरूर भरें. क्लेम एंड ऑब्जेक्शन के 3 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा.”
सीईओ पंजाब अनिंदिता मित्रा ने आश्वस्त किया किसी की भी वोट नहीं काटी जाएगी कई जगह सोशल मीडिया पर गलत इन्फॉर्मेशन चल रही है इसलिए लोग न डरे। लोग अपना सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म जरूर भरें।
तीसरे फेज की प्रक्रिया शुरू
बता दें यह तीसरे फेज का SIR होगा जिसमें 16 केंद्रशासित समेत 16 राज्य शामिल हैं. तीसरे चरण में वोटर लिस्ट की समीक्षा हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरे देश को दायरे में लेगा. इन तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एसआईआर कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी.
SIR के तीसरे चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसर (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करेंगे. राजनीतिक दलों की ओर से जनगणना के लिए नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इसमें सहयोग करेंगे.
झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड और ओडिशा में भी एसआईआर होगा. महाराष्ट्र भी इसके दायरे में होगा.


Download Android App
Download iOS App



