लुधियाना : लुधियाना स्थित रोजगार मेले में पहुंचे पंजाब के केबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विरोधी पक्ष विशेषकर सुखबीर बादल और सुखपाल खैहरा की जमकर खिंचाई करते हुए सियासी तरकश के तीर चलाएं। स. चन्नी ने नैशनल हाईवे का निर्माण करने के दावे करने वाले सुखबीर बादल को खरी-खरी सुनाई। वही आप नेता सुखपाल खैहरा को भी निशाने पर लिया। केबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब के अंदर से गुजरते हुए नैशनल हाईवे को केंद्र सरकार ने बनवाया था। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल बताएं कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान कौन-कौन सी लिंक सडक़े बनवाई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सरकार ने कहीं भी विकास नहीं किया।
उन्होंने कहा कि समस्त अकाली नेता झूठ बोल रहे है। सिवाए लिफाफेबाजी के उन्हें कुछ नहीं आता। उनका ना तो कोई विकास करने का इरादा था और ना ही किया, सिवाए बादल परिवार के विकास के अतिरिक्त कुछ नही हुआ। विकास सिर्फ बादल परिवार के रिश्तेदारों का ही हुआ है। सुखपाल खैहरा पर हमले के संबंध पर चन्नी ने कहा कि सुखपाल खैहरा को वीआईपी कल्चर पर चलने की आदत है। उन्हें झंडीवाली कार और राष्ट्रीय चिन्ह शेर लगाने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में सुखपाल खैहरा नियमों की घोर उल्लंघना कर रहे है और उनका चालान भी हो सकता है और फिर पत्थरबाजी भी हो सकती है।
युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें पूरी तरह से कुशल बनाने के उद्देश्य के बारे में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को कहा है कि पंजाब सरकार प्रत्येक उद्योग के लिए राज्य में नए कौशल विकास केंद्र खोलेगी ताकि पंजाब में युवाओं को रोजगार और अच्छे पैकेज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। चन्नी ने यह विचार औद्योगिक और वाणिज्यिक उपक्रम सीआईसीयू द्वारा आयोजित मेगा जॉब मेले का उद्घाटन करने के बाद रखे हैं।
कैबीनेट मंत्री ने बताया कि रोजगार मेले में, राज्य के विभिन्न हिस्सों के 73 व्यावसायिक घरानाों ने हिस्सा लिया और 3800 युवाओं ने स्वयं को विभिन्न प्रकार के ट्रेड के लिए पंजीकृत करवाया है। इतना ही नहीं मेले के दौरान 1680 नौजवानों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं। इन ट्रेड में वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एसोसिएट्स, टर्नर, अकाउंटेंट्स आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्थापित किए जाने वाले ये कौशल विकास केंद्र युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेंगे और विभिन्न ट्रेड में उन्हें पूरी तरह से विशेषज्ञ बनाएंगे जिससे वे अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उद्योगों से अच्छे पैकेज प्राप्त कर सकें।
चन्नी ने कहा कि जल्द ही, तकनीकी शिक्षा विभाग राज्य में उद्योग की मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड करने जा रहा है। साथ ही उन्होंने पिछली अकाली-भाजपा सरकार की राज्य में नौकरियों के उत्सर्जन की ओर ध्यान ना देने पर क ड़ी आलोचना की और दावा किया कि उन्होंने केवल झूठे वादे किए हैं लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में एक लाख 62 हजार युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई। कैबीनेट मंत्री ने एक मेगा जॉब मेला आयोजित करने पर सीआईसीयू की सराहना की और अन्य उद्योग संगठनों से भी आगे आने और रोजगार मेले आयोजित करनेब का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार व उनका विभाग पूर्ण समर्थन व सहयोग प्रदान करेगा। चन्नी ने सीआईसीयू के लिए अपनी तरफ से 5 लाख रुपये की अनुदान की भी घोषणा की। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमपी सिंह, अतिरिक्त निदेशक दलजीत कौर, सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने भी संबोधित किया।
– रीना अरोड़ा
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



