लुधियाना-दसूहा : दसूहा के नजदीक ऊंची बसी स्थित आर्मी कैंप में हुए धमाके के दौरान, 1 जवान की मौत और 7 सेना जवानों के जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतक जवान की पहचान विजय पांडे के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कैंप के अंदर असला जांच करने वाली एक विशेष टीम जांच कर रही थी तो अचानक धमाका हो गया, जिसमें उक्त फौजी जख्मी हुए है। जख्मी जवानों को दसूहा और जालंधर के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
जबकि धमाके की सूचना मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी विशेषज्ञों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए है और सेना के जवानों ने घटना स्थल को चारों तरफ से घेर रखा है। धमाके केे संबंध पर कोई भी उच्च अधिकारी जांच से पहले विवरण नहीं दे रहा।
– सुनीलराय कामरेड
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



