शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस नेता से कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती, जिन्होंने अपनी पत्नी परनीत कौर के संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र का एक बार भी दौरा नहीं किया।
शिअद नेता ने यह बात डेरा बस्सी विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए कही, जो कि परनीत कौर के प्रतिनिधित्व वाले पटियाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के विकास पर 1,256 करोड़ रुपये खर्च किए थे। बादल ने कहा कि पंजाबी उस मुख्यमंत्री से कुछ भी उम्मीद नहीं कर सकते हैं जो चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के लिए अपने फार्महाउस से निकलने के लिए तैयार नहीं हैं।
उन्होंने दावा किया, ‘‘ अमरिंदर सिंह चार वर्षों में केवल 11 बार अपने कार्यालय गए। यही कारण है कि राज्य सभी मापदंडों में पीछे चला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा लोगों को दी गई सभी सुविधाओं को वापस ले लिया गया है।” उन्होंने मुख्यमंत्री पर कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App



