लुधियाना-अमृतसर : खालसा की स्थापना दिवस के अवसर पर बैसाखी का त्यौहार मनाने के लिए और गुरूधामों की दर्शन अभिलाशा मन में संजोए भारत से 12 अप्रैल को रेलगाड़ी द्वारा सिख जत्थे में पाकिस्तान गए एक श्रद्धालु की मौत हो जाने के बाद मृतक की देह अटारी सरहद के रास्ते वतन भारत पहुंची।
भारत आने पर 71 वर्षीय होशियार सिंह की मृत देह श्री दरबार साहिब अमृतसर के अतिरिक्त प्रबंधक राजिंद्र सिंह रूबी अटारी और मृतक के नजदीकी रिश्तेदारों के हवाले कर दी गई।
जलियांवाला बाग : मोदी ने हरसिरमत को छोड़, मुझे निशाने पर क्यों लिया : अमरिंदर सिंह
सिख श्रद्धालु की मृत देह को अटारी सरहद से उसके गांव नजदीक मालेरकोटला में भेजने के लिए श्री दरबार साहिब अमृतसर शिरेामणि कमेटी द्वारा विशेष गाड़ी का प्रबंध करके भेजी गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक होशियार सिंह का अंतिम दाह संस्कार सिख रिति-रिवाजों के मुताबिक उसके वारिसों की मोजूदगी में गांव हथन जिला संगरूर में किया जाएंगा।
स्मरण रहे पाकिस्तान स्थित गुरूद्वारा पंजा साहिब हसन अवदाल में 13 अप्रैल के दिन होशियार सिंह को दिल का दौरा पड़ा था, तत्पश्चात उसको आर.आई.सी अस्पताल रावलपिंडी में दाखिल करवाया गया था, जहां 14 अप्रैल दोपहर के 3 बजे उसकी मौत हो गई।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



