खूंखार आवारा कुत्तों ने बुझाया घर का इकलौता चिराग

Summary :

पंजाब के सरहदी शहर अमृतसर के नजदीक गांव वरपाल में खूंखार आवारा कुत्तों ने 2 वर्ष के मासूम को इस कदर नोंच खाया

लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के सरहदी शहर अमृतसर के नजदीक गांव वरपाल में खूंखार आवारा कुत्तों ने 2 वर्ष के मासूम को इस कदर नोंच खाया कि गहरे जख्मों की पीड़ा ना सहते हुए घर का इकलौता चिराग मोके पर ही दम तोड़ गया। इसी संबंध में भरे मन के साथ जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि बीते दिन की शाम साढ़े 5 बजे गुरूशानदीप सिंह खिलौना टै्रक्टर के साथ घर के बरामदे में खेल रहा था कि अचानक खेलते- खेलते वह घर की दहलीज फांदकर बाहर चला गया। जहां गांव के ही आवारा कुत्तों के झुंड ने खींचकर पास ही लगते खेतों में ले गए और बच्चे का पूरा सिर, मुंह, आंखें और गर्दन-कान तक नोंच डाले। इसी दौरान बच्चे को ढूंढने में लडक़े का दादा अमरजीत सिंह बाहर निकला तो उसे अपने जिगर का टुकड़ा कहीं दिखाई ना दिया, तो कुछ ही दूरी पर कुछ कुत्तों का झुंड दिखाई दिया, जब उसने नजदीक जाकर देखा तो मासूम गुरूशानदीप सिंह को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला था। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक बच्चा मां-बाप का इकलौता पुत्र था, जिसके जाने से उनके घर का चिराग सदा-सदा के लिए बुझ गया। रोते-बिलखते हुए मृतक बच्चे के अभिभावकों ने बताया कि काफी मन्नतों और अरदासों के बाद उनके घर में यह बच्चा आया था, जिसे आवारा कुत्तों ने निगल लिया है। 
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput